फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित किए गए मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझना में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान पुरस्कार देकर मेधावियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कुड़वार ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझना में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि परामर्शदाता एवं पूर्व सचिव बेसिक शिक्षा डीपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों की नैतिक शिक्षा व संस्कार पर विशेष बल दिया। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर अनन्या मिश्रा, शिवांश मौर्या, अंश यादव, वेद प्रकाश सिंह, जुनैद खान, अंशिका कश्यप, नरेंद्र कुमार मौर्य, उज्ज्वल पांडेय, परी मिश्रा, आकाश सिंह, विशाल सिंह, आदित्य मिश्र, आरजू तिवारी, प्रियांशु, सुमित समेत अन्य मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ग्राम समिति के समस्त पदाधिकारी, अध्यापक, ग्राम प्रधान अभय कुमार सिंह व समाजसेवी राजबहादुर सिंह मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मिश्र ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें