फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को दिन भर हुई तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 38.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण गर्मी से लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही तेज धूप से बढ़ी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने की संभावना है।
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें