फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.0 डिग्री पर पहुंचा पारा, ठंड से कांपे लोग

विज्ञापन
सुल्तानपुर बस स्टेशन के पास हो रही ठंड से बचाव के लिए कागज के अलाव का सहारा लेते लोग - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिनों चल रही गलन भरी पछुओं हवाओं से न्यूनतम तापमान गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पारा गिरने से ठंड से लोगों को कंपा दिया है। अधिकतम व न्यूनतम पारे में गिरावट से जनजीवन बेहाल हो गया है। इसके बाद भी जिले में अभी अलाव नहीं जल सके हैं।
विज्ञापन

दिसंबर दूसरा पखवारा शुरू होते ही जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं से ठंड में और इजाफा हो गया है। रविवार को दिन भर पछुआ हवाएं चलने से गलन भरी ठंड जारी रही। इसकी वजह से जिले का न्यूनतम पारा गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पारा गिरने से सर्दी ने लोगों को कंपा दिया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट से दिन की ठंड भी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तीनों दिनों से सर्दी बढ़ने से जनजीवन बेहाल हो गया है। इसके बाद भी अभी तक शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों तक अलाव नहीं जल सके हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलने से लोग ठंड से शाम को कांपते रहे।
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज पछुआ हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आएगी। रविवार को पछुआ हवा की गति 2.8 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें