फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 हजार किमी उड़ान भरकर बेटियों ने दुनिया में किया देश का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि अटलांटिक रूट पर सैन फ्रांसिस्को से बंगलुरु तक 16 हजार किमी उड़ान भरकर भारत की बेटियों ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। देश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। सोमवार को सांसद असरोगा टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश की बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

बातचीत में उन्होंने सरकार की ओर से मनरेगा का बजट बढ़ाने के कदम की सराहना की। कहा कि सरकार ने मनरेगा का बजट 8500 करोड़ से बढ़ाकर 15 हजार करोड़ कर दिया है। अब हर गांव में प्रत्येक हाथ को काम मिल सकेगा।
तीन दिवसीय दौरे पर शाम को जिले की सीमा पर पहुंचने पर असरोगा टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहर पहुंचने पर उन्होंने विवेकनगर में पार्टी नेता इंद्रदेव मिश्र के यहां आयोजित तेरहवीं भोज में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद मंगलवार को शहर में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस मौके पर संतबक्स सिंह, बबिता तिवारी, विजय त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशीकांत पांडेय, शिवकुमार सिंह, श्यामबहादुर पांडेय, विनोद सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें