अमेठी। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था के साथ शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए डीआईओएस ने शनिवार को मुकुटनाथ इंटर कॉलेज ताला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में एसडीएम नहीं बनता मिला। सभी कमरों में दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे के साथ राउटर भी नहीं लगा था। प्रधानाचार्य की लापरवाही से नाराज डीआईओएस ने जवाब मांगा है।
जिले में माध्यमिक स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के साथ ही परीक्षा की तैयारियों में जुटे डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने शनिवार को ताला स्थित मुकुटनाथ इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्कूल में एमडीएम बनता नहीं मिला। साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी। कमरों में दोनों साइड में सीसीटीवी कैमरा व राउटर नहीं था। निर्देशों के बावजूद स्कूल के सभी कक्षों में दोनों साइड सीसीटीवी कैमरा तथा राउटर नहीं होने व निर्देशों की अवहेलना से नाराज डीआईओएस का पारा चढ़ गया।
नाराज डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को फटकार लगाते हुए तीन दिन में सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरा, राउटर व ब्रॉडबैंड कनेक्शन के स्थापित करवाने के साथ मिली कमियों के संबंध में जवाब देने का निर्देश दिया है।