फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर दुकानदारों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के करपिया गुलाबगंज चौराहे पर पहुंचे दो 25-30 नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदारों की पिटाई कर दी। जब तक लोग कुछ समझते हमलावरों ने दुकान के पास खड़े लोगों को भी पीटना शुरू कर दिया। आठ दुकानों में तोड़फोड़ की गई। जानकारी होने पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग व एडीएम ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे करपिया गांव के गुलाबगंज चौराहे पर अचानक 25-30 नकाबपोश युवक हाथ में डंडा लिए पैदल पहुंच गए। इनलोगों ने अपनी बाइक पड़ोस के करपिया गांव के बाहर ही खड़ी कर दी थी।
नकाबपोशों ने बिना कुछ पूछे दुकानदारों व चौराहे पर मौजूद लोगों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कई दुकानों पर तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हमले से घटना स्थल पर भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जब तक पुलिस मौके पर पहुंची हमलावर अपनी बाइकों से भाग खड़े हुए। जिनकी दुकानों पर तोड़फोड़ की गई है उसमें रियाज, शमीम, एखलाक अहमद, जीत बहादुर, शाकिर अहमद, रामजी, पंडोही तथा विजय शामिल हैं। इसमें कुछ लोगों ने सब्जी की दुकान लगाई थी।
पिटाई से सब्जी खरीद रहे इरफान व अफजल को चोटें आई हैं। दोनों को सीएचसी में उपाचार चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। मामले की जानकारी होने पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडिशनल एसपी दयाराम सरोज, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, सीओ संतोष क-ुमार, एसओ अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला वर्चस्व स्थापित करने के प्रयास का लग रहा है। कुछ सिरफिरे युवकों की ओर से घटना को अंजाम देने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें