फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती में डूबे दूसरे किशोर का भी शव मिला, गांव में मातम

Thu, 02 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। गोमती नदी के नीरसहिया घाट पर बुधवार दोपहर नहाने गए सोहगौली गांव के साहिल (13) और अमन (14) पानी में डूब गए थे। साहिल का शव मिल गया था, लेकिन अमन की तलाश हो रही थी।
विज्ञापन


अमन का शव बृहस्पतिवार सुबह अमिलिया घाट पर पानी में उतराया मिला। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। एक साथ गांव में दो मौतों से मातम पसरा है।

सोहगौली गांव के पंच बहादुर के पुत्र साहिल व रामरूप के पुत्र अमन अन्य दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर गोमती नदी में नहाने के लिए नीरसहिया घाट पर गए थे। वहां पर नहाते समय दोनों गहरे पानी में डूब गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी। देर शाम कुम्हई के पास साहिल का शव मिल गया था। रात अधिक होने की वजह से अमन का पता नहीं चल सका था।

बृहस्पतिवार सुबह अमन का शव अमिलिया घाट के पास पानी में उतराया दिखा। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें