फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थदंड के फेर में फंसी 33 छात्र-छात्राओं की मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अवध विश्वविद्यालय ने विलंब से परीक्षा फॉर्म सत्यापित करने वाले महाविद्यालयों से प्रति छात्र 10-10 हजार रुपये अर्थदंड जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

यही नहीं इन छात्रों पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विलंब शुल्क 350 रुपये भी लगाया गया है। दोनों शुल्क नहीं जमा होने की स्थिति में छात्र-छात्राओं की मार्कशीट विश्वविद्यालय ने रोक ली है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 में जिले के 33 छात्रों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म निर्धारित तिथि तक सत्यापित नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं से अपने महाविद्यालय से प्रार्थनापत्र अग्रसारित कराने के बाद ही परीक्षा फॉर्म स्वीकार करने को कहा गया। इसके बाद महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने बच्चों के प्रार्थनापत्र अग्रसारित किए।
प्रार्थनापत्र अग्रसारण के बाद इन छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय ने स्वीकार कर लिए। बच्चों की वार्षिक परीक्षा भी कराई गई। इसके बाद विश्वविद्यालय ने 65 महाविद्यालयों को पत्र जारी कर प्रति छात्र 10 हजार रुपये का अर्थदंड जमा करने का निर्देश दिया है।
इसमें जिले के 13 महाविद्यालय भी शामिल हैं, जिनमें 33 छात्रों का अर्थदंड जमा करने का निर्देश दिया गया है। अर्थदंड के साथ ही परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त 350 रुपये विलंब शुल्क जमा करने को कहा है। यह पैसा नहीं जमा होने की स्थिति में अंकपत्र रोक लिया गया है।
अर्थदंड जिन महाविद्यालयों को जमा करने का निर्देश दिया गया है, उसमें सर्वाधिक संख्या कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान की है। यहां के 15 बच्चों का अर्थदंड जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

गनपत सहाय पीजी कॉलेज में पांच, श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान तथा नवयुग पीजी कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों में एक-एक विद्यार्थी पर अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें