फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोज को मारते समय युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम वनरोज को निशाना बनाकर दागी गई गोली रास्ते से गुजर रहे एक युवक को लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन की रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भपटा गांव निवासी सूरज शुक्ला (25) शुक्रवार की देर शाम खेत जा रहा था। उसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने बंदूक से वनरोज पर फायर झोंक दिया। गोली वनरोज को न लगकर सूरज को लग गई।
गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल सूरज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल सूरज के पिता उमाशंकर की तहरीर पर गांव के नरेंद्र सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें