फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बोट से गिरकर जिले के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय/कुड़वार (सुल्तानपुर)। ताउते तूफान के दौरान मुंबई में बोट से गिरकर जिले के एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे एसडीएम ने परिवारीजनों को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरासिन गांव निवासी राधेश्याम उर्फ भुसनू (39) मुंबई में रहकर समुद्र में मछली पकड़ने का काम करता था। 19 मई को ताउते तूफान से उठी लहरों से जान बचाने के लिए वह बोट लेकर वापस लौट रहा था।
तभी वह समुद्र में गिर पड़ा और बोट में लगे पंखे की चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हो गई। यह सूचना मुंबई में ही रहकर मछली मारने का काम करने वाले राधेश्याम के बड़े पुत्र समरजीत ने घर वालों को दी।
विज्ञापन

मृतक का पुत्र समरजीत मुंबई में ही पिता के शव का अंतिम संस्कार कर शुक्रवार को घर पहुंचा। एसडीएम बल्दीराय राजेश कुमार सिंह और एसओ बल्दीराय अमरेंद्र सिंह बरासिन गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
राधेश्याम के परिवार में पत्नी जौरात्री (36), पुत्र समरजीत (19) अमरजीत (17), पुत्री करिश्मा (11), सुषमा (9 ) हैं। राधेश्याम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें