फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग को हरियाणा की पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। हरियाणा के गुड़गांव में साइबर क्राइम के जरिए चार करोड़ रुपये दूसरे के खाते से उड़ाने के मामले में शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने गोल्हन पारा गांव में छापा मारकर आरोपी युवक को साथ ले गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोल्हन पारा निवासी शुभम सिंह हरियाणा के गुड़गांव में रहता था। पिछले दिनों शुभम सिंह गांव आया था। शुक्रवार की रात को अचानक हरियाणा पुलिस शुभम के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
दोस्तपुर थानाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शुभम पर आरोप है कि गुड़गांव में साइबर क्राइम के जरिए दूसरे के खाते से चार करोड़ रुपए निकाल लिए थे। हरियाणा पुलिस शुक्रवार की रात आई थी और शनिवार की सुबह शुभम को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें