फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महेशपुर और नेवादा के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Tue, 13 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बिकवाजीतपुर मेला बाग ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी।-स्रोत आ
विज्ञापन
भदैंया। हनुमानगंज स्थित बिकवाजीतपुर मेला बाग ग्राउंड में चल रही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कैश मनी क्रिकेट प्रतियोगिता अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। प्रतियोगिता के चौदहवें दिन मंगलवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में महेशपुर और नेवादा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल महेशपुर और कामतागंज के बीच खेला गया। महेशपुर के कप्तान डॉ. सोहित दुबे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामतागंज की टीम 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 61 रन ही बना सकी। महेशपुर ने मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच जुल्फिकार रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। दूसरा सेमीफाइनल नेवादा और टीएमके परासिन के बीच खेला गया। नेवादा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट पर 67 रन बनाए। इसके जवाब में टीएमके परासिन की टीम छह ओवर में मात्र 30 रन पर सिमट गई। नेवादा ने यह मुकाबला 37 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच सरफराज को चुना गया, जिन्होंने तीन विकेट लिए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महेशपुर और नेवादा के बीच बुधवार को खेला जाएगा। मैच के निर्णायक गंगा वर्मा और अनिल शर्मा रहे, जबकि कमेंट्री आशुतोष वर्मा और पुनीत सोनी ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजक जगन्नाथ वर्मा, अध्यक्ष मुनेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य लल्लू चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि मोनू गुप्ता, बबलू वर्मा, किशन मिश्र, अमरजीत साहू, सूरज, सुमित यादव, अर्पित यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें