फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुबह से निकली धूप, पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

Tue, 13 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पार्क में धूप का आनंद लेते लोग 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में तीन दिनों से हुए बदलाव के बाद भी रात की ठंड भारी पड़ रही है। दो दिनों से चल रही सर्द पछुआ हवा से गलन बरकरार है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान सामान्य रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार दिन भर तेज धूप होने के बाद भी चली पछुआ हवा से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा है। हालांकि बंद जगहों पर धूप असरदार रही। शाम होते ही सर्दी से लोग फिर कांप उठे। पार्कों में लोगों ने परिवार के साथ धूप का लुत्फ उठाया। शाम को अलाव के सामने लोग ठंड से बचाव करते नजर आए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.अमरनाथ ने बताया कि आगामी 24 घंटे में हल्का कोहरा छाए रहने व पछुआ हवा चलने का अनुमान है।- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें