फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चीनी मिल पर समस्याओं का अंबार, गन्ना किसान परेशान

Wed, 01 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गन्ना ट्रॉली के पास खड़े छुट्टा मवेशी
विज्ञापन
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना किसानों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। मिल परिसर में बना प्रसाधन आधा-अधूरा पड़ा है। गन्ना यार्ड के पास पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। यार्ड में छुट्टा मवेशियों की भरमार से गन्ना किसान परेशान हैं। कई बार किसानों ने आवाज भी उठाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गन्ना यार्ड में हमेशा आवारा पशुओं की समस्या बनी रहती है। गन्ना यार्ड में नुकसान पहुंचा रहे हैं। गन्ना किसानों के बोलने पर पशुपालक झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। स्थानीय होने की वजह से उनका बोलबाला रहता है और किसान सहमे रहते हैं। रात्रि में किसानों के ट्रैक्टर पार्ट्स भी चोरी हो रहें हैं। करीब पांच दिन पहले गन्ना यार्ड से दो चोर चोरी करते पकड़े गए थे, जिन्हें किसानों ने पकड़कर गोसाईगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। किसान गया प्रसाद वर्मा, राम अनुज सिंह, राजेश वर्मा, मनोज तिवारी आदि ने व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

दूर कराई जाएंगी समस्याएं
मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि चीनी मिल में कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। पीने के पानी की टोटी, प्रसाधन व यार्ड में जानवरों की समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें