फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एसपी ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर समेत आठ के खिलाफ अर्जी पर आज होगी सुनवाई

Wed, 01 Jan 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी के एसपी ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर व सर्विलांस विभाग के पांच अज्ञात पुलिसकर्मियों और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। बृहस्पतिवार को सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन


अमेठी जिले के ग्राम पूरे आसरे तिवारी मजरे बसायकपुर निवासी अंजनी कुमार यादव गौरीगंज में स्थित एसपी ऑफिस के पास एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करते हैं। आरोप है कि 19 अप्रैल, 2023 की रात में अंजनी घर जा रहे थे। रास्ते में गुडूर गांव के पास दो अज्ञात लोगों ने अंजनी पर हमलाकर मोबाइल व छह हजार रुपये लूट लिए थे। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। सितंबर 2023 में एक पुलिसकर्मी ने अंजनी को छीने गए मोबाइल को बिना सिम के वापस कर दिया था। आरोप है कि पुलिस ने मोबाइल बरामद कर आरोपियों को अनुचित प्रभाव में छोड़ दिया है।
बीते चार मई को अमेठी के एसपी ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज कुमार शुक्ल व कई अन्य पुलिसकर्मियों ने अंजनी के पास आकर अधिकारियों को शिकायती पत्र देने पर कोई कार्रवाई नहीं होने की धमकी दी थी। अंजनी ने कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। अर्जी पर बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें