फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान से उड़ाई सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ कस्बे में शुक्रवार को सराफ की दुकान पर पहुंचे दो युवकों ने काउंटर पर रखी करीब 50 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस ने जांच की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के बैंक वाली गली में कस्बा निवासी घनश्याम बरनवाल की सराफा दुकान है। शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। युवकों ने उनसे करीब 25 सौ रुपये के जेवरात खरीदे। इसका भुगतान करने के दौरान दोनों युवकों ने काउंटर में रखी करीब 50 हजार रुपये कीमत के सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। चेन निकालते समय दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सूचना के बाद इंस्पेक्टर नर्वदेश्वर तिवारी टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें