फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक से 12 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। दुकान बंद कर घर जा रहे बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक से असलहे के जोर पर बदमाशों ने 12 हजार रुपये के साथ ही मोबाइल सेट लूट लिया। पीड़ित व्यवसाई ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिप्तापुर गांव निवासी जगजीवन उर्फ राजेश कुमार का हनुमानगंज बाजार में मेडिकल स्टोर है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे जगजीवन मेडिकल स्टोर बंद करके हनुमानगंज-शंभूगंज मार्ग से घर जा रहे थे।
जगजीवन असई चौराहे पर सब्जी खरीदने के बाद जैसे ही बाइक से थोड़ा आगे पहुंचे, तभी तीन बाइकों पर सवार छह लोगों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। जगजीवन जब तक कुछ समझते बाइकों पर सवार बदमाशों ने असलहा निकालकर उन पर तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने जगजीवन से 12 हजार रुपये के साथ ही मोबाइल सेट लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

व्यवसायियों में रोष
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में रोष है। उनका आरोप है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती है। आए दिन होने वाली आपराधिक घटनाएं इसी का नतीजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें