फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची 2,665 एमटी यूरिया की रैक, दूर होगी किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूरिया की किल्लत को लेकर जूझ रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले में 2,665 एमटी की यूरिया की रैक पहुंच गई। कृषि विभाग इसे सहकारी समितियों, फ्रेेंचाइजी और एग्री जंक्शन पर भेजवाने की तैयारी में जुट गया है। कुछ समितियों पर शुक्रवार को यूरिया का वितरण किया गया, जबकि कई समितियों पर स्टॉक के अभाव में ताले लटकते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 2,665 एमटी यूरिया की रैक आ गई। यूरिया की रैक पहुंच जाने से संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे सहकारी समितियों, फ्रेेंचायजी और एग्री जंक्शन पर भेजवाने की तैयारी में जुट गए हैं। यूरिया की रैक आने से खाद का संकट दूर होने की उम्मीद है। शुक्रवार को कुड़वार, भड़रा व अझुुई में यूरिया का वितरण किया गया। यहां पर खाद लेने के लिए किसान सुबह की पहुंच गए थे।
कूरेभार ब्लॉक की साधन सहकारी समिति कटका खानपुर में स्टॉक के अभाव में ताला लटकता रहा। बल्दीराय ब्लॉक की साधन सहकारी समिति तिरहुत, हलियापुर, रैंचा, कांपा समेत आठ समितियों पर स्टॉक नहीं होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पाई। लगभग यही हाल जिले के अन्य समितियों का भी रहा है। कई जगहों पर यरिया का वितरण किया गया, जबकि कई जगहों पर खाद समाप्त होने के कारण किसान निराश होकर वापस लौट आए। प्राइवेट दुकानों पर खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जरूरत भर ही लें खाद : जिला कृषि अधिकारी
जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार वर्मा ने बताया कि 2,665 एमटी यूरिया की रैक आ गई है। इसे सहकारी समितियों, फ्रेेंचाइजी और एग्री जंक्शन पर भेजवाने की व्यवस्था कराई जा रही है। किसानों को आधार कार्ड के जरिए ई-पॉस मशीन से यूरिया दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुरूप ही खाद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें