फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: मेनका गांधी के क्षेत्र में क्या हैं युवाओं के मुद्दे? अमर उजाला से बातचीत में रखी अपनी बात

Thu, 02 May 2024 10:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला टीम, सुल्तानपुर

सार

कांग्रेस के युवा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया है और इस बार के चुनाव में जनता उन्हें जवाब देने वाली है। इस पर भाजपा के युवा समर्थक ने जवाब दिया। जानिए पूरी बातचीत
विज्ञापन
सुल्तानपुर में अमर उजाला की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की मेनका गांधी सांसद हैं। इस बार के चुनाव में उन्होंने फिर से नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में अमर उजाला की टीम ने जानने की कोशिश की है कि इस बार क्षेत्र में युवाओं के क्या मुद्दे हैं? युवा किन बातों को ध्यान में रखकर वोट करेंगे?

विज्ञापन


सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम जनता के बीच ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और हर दोपहर युवाओं से जानने का प्रयास करती है कि वो क्या सोचते हैं? वर्तमान सरकार पर उनके क्या विचार हैं और आने वाली सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं?

चर्चा में कांग्रेस व भाजपा के युवा समर्थक भी शामिल हुए। कांग्रेस के युवा नेता का कहना है कि भाजपा की प्राथमिकता में युवा नहीं हैं। युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र में बेरोजगारी है। जिले के स्टेडियम का कई बार उद्घाटन किया जा चुका है। उन्होंने कर्नाटक में भाजपा के सहयोगी दल के प्रत्याशी के ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


कांग्रेस के युवा नेता ने दावा किया है कि अब कुछ ही दिनों की बात है, जब केंद्र से भाजपा की सरकार जाने वाली है। इस पर जवाब देते हुए भाजपा के युवा नेता ने जवाब दिया कि कांग्रेस अब देश में अपनी अंतिम सांसें गिन रही है। इस बार के चुनाव में पार्टी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। भाजपा ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ काम किया है।
विज्ञापन


नीचे देखें पूरा वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें