सुल्तानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान सुबह 10 बजे शुरू होगा। रक्तदान में सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा।
रक्तदान में 18 से 60 वर्ष के बीच का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। आपका महादान किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रभाकर राय और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि एक यूनिट रक्त से चार जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।