फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विर्सजन कुंड के लीकेज पर काबू

Mon, 26 Oct 2015 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताकुंड घाट पर बने विसर्जन कुंड से हो रहे जल रिसाव को रोकने के प्रयास में काफी हद तक सफलता मिल गई है। अब मामूली जल रिसाव ही हो रहा है। पालिका के अधिकारियों का कहना है कि पानी के रिसाव अब नियंत्रण में हैं। मामूली रिसाव से किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन



रविवार को शहर के गोमती तट पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बनाए गए विसर्जन कुंड से अचानक तीव्र गति से जल रिसाव शुरू हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद पालिका के अधिकारी सकते में आ गए थे। आनन-फानन में पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। उसके बाद अधिकारियों ने जल रिसाव को रोकने के लिए प्रभावी उपाय बताए।

 बताए गए उपायों के आधार पर पालिका के अधिकारियों ने रिसाव स्थल पर मिट्टी व बोरियों के जरिए बहते हुए पानी को रोकने का प्रयास किया। दो एक जगहों पर अभी मामूली रिसाव हो रहा है। पालिका के अधिकारियों का कहना है कि काफी हद तक हालात पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें