फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर को अंतिम अवसर

Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिला आरक्षी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर के मंगलवार को कोर्ट में हाजिर न होने से आरोप तय होने की कार्यवाही टल गई। एफटीसी प्रथम के न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर ने आरोपी इंस्पेक्टर को हाजिर होने के लिए अंतिम अवसर दिया है। मामले में अगली सुनवाई सात मई को होगी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में 14 जुलाई 2022 को एक महिला आरक्षी ने इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला आरक्षी का आरोप है कि हलियापुर थाने में तैनात रहने के दौरान इंस्पेक्टर नीशू तोमर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
जिला जज ने मामला एफटीसी प्रथम जलाल मोहम्मद अकबर की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था। मंगलवार को मामले में आरोप तय होना था, लेकिन आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने उसे अंतिम अवसर देते हुए सात मई को हाजिर होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें