फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घर से निकाला

Sat, 04 Jul 2015 12:19 AM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनारा गांव की एक महिला की ससुरालीजन पिटाई कर उसे मायके लाकर छोड़ गए। पीड़ित महिला आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर लेकर पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय उसे एसपी से आदेश कराकर लाने को कहा। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सोनारा गांव निवासी मुनीर खां की बेटी मयसर बानो (28) की शादी 25 मार्च 2013 को अंबेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के अहेथा गांव निवासी इमरान खां के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही इमरान और उसके परिवारीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा।

मयसर बानों ने कई बार इसकी जानकारी मायके वालों को दी। इसी 27 जून को मयसर बानो को ससुरालीजनों ने पीटा और उसके बाद उसे सोनारा गांव छोड़कर चले गए। आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ मयसर बानों अपने भाई अच्छन के साथ गोसाईगंज थाने तहरीर लेकर पहुंची तो इंस्पेक्टर आरपी शाही ने घटना स्थल दूसरे जिले का बताकर केस दर्ज करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंची लेकिन संयोग से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें