फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रास्ते में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Wed, 30 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। भभोट गांव के मजदूरी का शव मंगलवार सुबह अहिरौली गांव के रास्ते में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के भभोट निवासी अमरजीत चौहान (55) मजदूरी व खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घरवालों के मुताबिक अमरजीत सोमवार देर शाम घर से बिना किसी को कुछ बताए निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को संदेह हुआ। काफी खोजबीन की गई, लेकिन अमरजीत का पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह भभोट से करीब 500 मीटर दूरी पर अहिरौली गांव के पास रास्ते में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा।
परिजनों ने मृतक की पहचान अमरजीत के रूप में की। मृतक की पत्नी राजकली के मुताबिक, अमरजीत के सिर में चोट के निशान थे। उन्होंने पति के हत्या की आशंका जताकर जयसिंहपुर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल राम उग्रह कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें