अखंडनगर। नसदपुर निवासी मजदूर गोलू यादव (25) शनिवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित बिजली के खंभे पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा। तभी अचानक करंट लगने से वह नीचे गिर गया। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक गोलू यादव के घर पर शनिवार को विद्युत आपूर्ति नहीं जा रही थी। वह खंभे पर चढ़कर घर की केबल ठीक कर रहा था। तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गया। तार छूने से वह गंभीर रूप से झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया। परिजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे तो वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। गोलू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)