फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे विलंबित रही कुंभ सुपर फास्ट एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को तय समय से करीब पांच घंटे विलंब से किया गया। मरुधर डाउन, उपासना एक्सप्रेस समेत करीब छह ट्रेनें कई घंटे की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस बुधवार को निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना की गई। जोधपुर से वाराणसी तक जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब तीन घंटे की देरी से रही। आनंद विहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया।
देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ सुपर फास्ट डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब पांच घंटे विलंब से रवाना का गई। अहमदाबाद से सुल्तानपुर आने वाली सुल्तानपुर डाउन स्पेशल एक्सप्रेस तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, हरिहर डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब तीन घंटे विलंब से पहुंची। भीषण गर्मी में प्रमुख ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि बुधवार को कई ट्रेनें विलंब से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें