विष्णु गोपालपुर का खराब ट्रांसफार्मर। स्रोत- ग्रामीण
अलीगंज। कुड़वार उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह से लेकर रात तक ठप रही। एचटी लाइन की भूमिगत केबल जलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। जिससे पांच फीडर से जुड़े 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।
बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे कुड़वार विकास खंड के सुरजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एचटी लाइन की भूमिगत केबल जल गया। जिससे कुड़वार पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
राजापुर, सरैयामाफी, बहुबरा, कुड़वार कस्बा और भड़रा फीडर के घरों में बिजली नहीं पहुंची। उपभोक्ताओं को पानी जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइनमैन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फॉल्ट का पता लगा आपूर्ति जारी करने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली।