फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआईसीई लालडिग्गी बनी टूर्नामेंट विजेता

Mon, 25 Dec 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआईटी परिसर में रोटरी क्लब के तत्वावधान में अंतर विद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। फाइनल मैच केएनआईसीई लाल डिग्गी व महर्षि विद्या मंदिर के बीच खेला गया। केएनआईसीई लालडिग्गी ने महर्षि विद्या मंदिर को आठ रन से हराया।
विज्ञापन




शनिवार को हुए नॉक आउट मैच में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। रविवार को केएनआईसीई करौंदिया, महर्षि विद्या मंदिर, केएनआईसीई लाल डिग्गी व टाइन टाट्स स्कूल के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया।

पहला सेमीफाइनल मैच केएनआईसीई करौंदिसा और महर्षि विद्या मंदिर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए केएनआईसीई करौंदिया ने 10 ओवरों में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महर्षि विद्या मंदिर ने नौवें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दूसरा सेमीफाइनल केएनआईसीई लाल डिग्गी व टाइनी टाट्स के बीच खेला गया। इसमें केएनआईसीई विजेता बनी।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए महर्षि विद्या मंदिर 14़ 2 ओवरों में 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी महर्षि विद्या मंदिर की टीम 15 ओवरों में नौ विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। पहले अंतर विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता केएनआईसीई लाल डिग्गी बनी।




फाइनल व सेमीफाइन मैच के खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब के विजय सेठ, संदीप कुमार, नीरव पांडेय, संजय केसरवानी, वेद जायसवाल, मो़ इलियास, अनुराधा, तृप्ति, ऋतु मेहरोत्रा, श्वेता अग्रवाल, अंलकार, नीलू व प्रमोद मेहरोत्रा उपस्थित रहे। टूर्नामेंट डायरेक्टर नीमेंद्र गोयल ने बताया कि विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें