दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के श्रीराम इंटर काॅलेज बखरा जलालपुर में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित कला का शानदार प्रदर्शन दिखाया। बैटरी चालित रोबोट, मानव तंत्र, मस्तिष्क रचना, समुद्री जीव, जल शुद्ध करने की विधि, भारत के नक्शे में राज्यों की राजधानी के आते ही बल्ब जल जाना से संबंधित मॉडल दिखाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ़ एमपी सिंह व शिव मंगल सिंह ने प्रदर्शनी में प्रथम आए समर बहादुर अग्रहरी, द्वितीय आए मोहम्मद अदनान, तृतीय आए उत्कर्ष विश्वकर्मा तथा छात्राओं में सौम्या, आयुषी, आकृती एवं शालू को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में अच्छे लाल यादव, राम बहाल यादव, बृजेश कुमार, राकेश सिंह व प्रबंधक इंद्रमणि मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।