फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की ईंट से मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुनेश्वर पुरवा तिराहे के पास खेत की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग की बृहस्पतिवार की रात ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह खेत पर पहुंचे भतीजे को हत्या की जानकारी हुई। सूचना के बाद सीओ बल्दीराय ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे बसंत चंदौर गांव निवासी पांचू (65) अपने भतीजे हरवंश के साथ ही रहते थे। पांचू का चंदौर गांव के मुनेश्वर पुरवा तिराहे के पास खेत है। बृहस्पतिवार की रात पांचू अपने खेत की रखवाली करने गए थे। देर रात पांचू की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई।
शुक्रवार की सुबह हरवंश खेत पर पहुंचा तो उसे पांचू लहूलुहान हालत में मृत मिले। भतीजे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सीओ बल्दीराय विजयमल यादव फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का लग रहा है फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे बसंत चंदौर निवासी पांचू की शादी नहीं हुई थी। वे अपने भाई के पुत्र हरवंश के साथ ही रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार पांचू ने अपनी संपत्ति हरवंश के नाम कर दी थी। इसे लेकर कुछ लोग पांचू से रंजिश रखते थे। पांचू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें