फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा ऑनलाइन अवकाश नहीं लेने पर दो अध्यापकों का वेतन भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए दीवान सिंह यादव ने मंगलवार को मोतिगरपुर, कादीपुर व करौंदीकलां के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट से मिली धनराशि से चिह्नित किए गए काम कराए हुए नहीं पाए गए। ऑपरेशन कायाकल्प योजना में भी अपेक्षित प्रगति नहीं देखने को मिली।
करौंदीकलां के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर केवटान अमरेमऊ में निरीक्षण के दौरान शौचालय की व्यवस्था नहीं मिली जबकि वर्ष 2016-17 में शौचालय के लिए प्राप्त धनराशि प्रधानाध्यापक अमरजीत की ओर से निकाली गई थी। शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने जब प्रधानाध्यापक से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने गुमराह करने का प्रयास किया। वर्ष 2019-20 व 2020-21 में प्राप्त कंपोजिट ग्रांट निकाल कर खर्च कर ली गई है लेकिन कोई भी काम नहीं कराया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा-कक्ष में आवारा कुत्ते बैठे हुए मिले। खिड़की व दरवाजे टूटे हुए पाए गए। अभिलेखों का रखरखाव भी अत्यंत खराब पाया गया। लापरवाही बरतने के आरोप पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक अमरजीत को निलंबित कर दिया है।
विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय मेवपुर बरचौली में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार सिंह व आलोक कुमार सिंह का अध्यापक उपस्थिति पंजिका पर आकस्मिक अवकाश अंकित था लेकिन ऑनलाइन अवकाश नहीं लिया गया था। प्रधानाध्यापक इशरावती की ओर से बताया गया कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से सारा काम सहायक अध्यापक नागेंद्र कुमार सिंह की ओर से किया जाता है। लापरवाही मिलने पर सहायक अध्यापक नागेंद्र कुमार सिंह का वेतन बीएसए ने अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह का ऑनलाइन अवकाश नहीं लेने की वजह से निरीक्षण तिथि का वेतन रोक दिया है। मोतिगरपुर के कंपोजिट विद्यालय कैथवारा में निरीक्षण के दौरान कायाकल्प योजना का कोई काम कराया हुआ नहीं पाया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
कायाकल्प वाले विद्यालयों की सराहना
बीएसए ने मोतिगरपुर के कंपोजिट विद्यालय दियरा में मल्टीपल हैंडवाशिंग एवं प्रसाधन का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक को प्रोत्साहित किया कि विद्यालय परिसर को और सुंदर बनाएं। कादीपुर के प्राथमिक विद्यालय मंगरावां में मल्टीपल हैंडवॉशिंग एवं प्रसाधन का निर्माण कराया गया था। जिस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक की सराहना की। करौंदीकलां के प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर में भी कायाकल्प के अंतर्गत कक्षा कक्षों में टाइल लगाया गया था। मल्टीपल हैंडवॉशिंग का निर्माण कराया गया था और विद्यालय की रंगाई-पुताई भी कराई गई थी। शौचालय भी बनवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें