फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जाम से निपटने के लिए 4500 पटरी दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 25 Aug 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के जीआईसी के पीछे बनाया गया वेडिंग जोन। - 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने करीब 4500 पटरी दुकानदारों पर शिकंजा कसने की योजना बनाई है। अब इन पटरी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के लिए नगर पालिका ने अभियान शुरू कर दिया है। शिफ्ट नहीं होने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के साथ उनका सामान भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से शहर में जीआईसी के पीछे वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया था। इसके लिए 4500 पटरी दुकानदारों को आवंटन प्रमाण पत्र जारी किया गया था। कई दुकानदारों ने वेंडिंग जोन में दुकानें शिफ्ट नहीं की हैं। नतीजा यह है कि उनकी दुकानें शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में सड़क की पटरियों पर अब भी लग रही हैं। जिससे आए दिन जाम लग रहा है।
चौक, सब्जी मंडी, घंटाघर, शाहगंज चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, गल्ला मंडी, तहसील सदर से लेकर बस स्टेशन मार्ग तक पर सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। शहर में रोजाना जाम लगता है। आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर पालिका ने एक बार फिर पटरी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किए जाने की योजना बनाई है। शहर में पुलिस-प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को मेडिकल कॉलेज चौराहा व अन्य स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान पथ विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने को कहा गया। ईओ लाल चंद्र सरोज ने बताया कि अभियान के तहत पटरी पर गलत तरीके से दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदारों पर जुर्माना लगाकर उनका सामान जब्त किया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई पथ विक्रेता फुटपाथ पर दुकान लगाएगा, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पटरी दुकानदारों को हर हाल में वेंडिंंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें