फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के हाथों से पानी पर कर खोलेंगे व्रत, खाएंगे मिठाई 

Tue, 18 Oct 2016 10:40 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मेंहदी लगवाने को लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करवाचौथ का महत्व सुहागिनों से ज्यादा कौन समझेगा। खासकर बात जब पहली बार व्रत रखने की हो तो महिलाओं का उत्साह दोगुना हो जाता है। आज के दिन की महिलाओं ने खास तैयारियां की हैं। खास बात ये है कि इनके पति भी इस दिन के लिए खास तौर पर तैयार बैठे हैं। किसी ने पत्नी को तोहफा देने का प्लान बना रखा है तो कोई पहले ही कोरियर से उपहार भेजवा चुका है।
विज्ञापन



सुहागिनों के लिए फलदायी माना जाने वाला करवा चौथ का व्रत बुधवार को है। सुबह स्नान-पूजन करने के बाद सुहागिनें दिन भर का निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। शाम को चंद्रमा के दर्शन व विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन करने के बाद पतियों के हाथों से पानी पीने के बाद व्रत का पारण करेंगी। सुहाग के सलामती को लेकर सुहागिनों ने इस बार भी खासी तैयारी की है।

करौंदीकलां सुंदरपुर गांव की करिश्मा तिवारी का विवाह पवन कुमार से नौ जुलाई को हुआ था। पहली बार वे करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। उन्होंने सोलह शृंगार की पूरी तैयारी कर ली है। चंद्रमा के निकलने के बाद वे पति का दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगी। उनके पति पवन ने भी पत्नी को करवा चौथ पर आभूषण उपहार देने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही वे व्रत का पारण करेंगी। शहाबुद्दीनपुर गांव की शालिनी बताती हैं कि उन्होंने व्रत की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। घर के सदस्यों के सहयोग से व्रत रखेंगी। उनके घर पर करवा चौथ के दिन विशेष पकवान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


भदैंया ब्लॉक के शिक्षक अजय विक्रम सिंह की पत्नी सीमा सिंह ने भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा है। चंद्रदेव की पूजा करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाएगी। उनके पति ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट देने का वादा किया है। केनौरा गांव के राहुल सिंह पेशे से इंजीनियर हैं और गैर जनपद में उनकी पोस्टिंग है। उनकी पत्नी आंचल सिंह पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। चंद्रमा के दर्शन के बाद वे अपने पति से बात करने के बाद व्रत का पारण करेंगी। उनके पति ने कोरियर से उनके लिए उपहार भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें