फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नीलमणि को कालिदास व अंजलि को गार्गी प्रतिभा सम्मान

Sat, 03 May 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
राणा प्रताप पीजी कॉलेज मेें विदाई समारोह में मौजूद​​ ​शिक्षक व छात्र-छात्राएं।-
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग में परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। एमए के चारों सेमेस्टर में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र नीलमणि मिश्र को कालिदास व छात्रा अंजलि कसौधन को गार्गी प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा ही नहीं भावना है। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित तिवारी ने कहा कि संस्कृत की सहजता, आधुनिकता और वैज्ञानिकता को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार, स्वस्तिवाचन व शंखनाद के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अवनीश, उदयराज, अमिता वर्मा, दीपांशी, सत्यम और काजल सिंह ने अपना अनुभव साझा किया।वैभव, अमिता, सूरज, शिवानंद, दीपांशी, नवनीत ने संस्कृत गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किया।
शिल्पा और प्रिंशु ने सरस्वती वंदना ,वैभव ने विदाई गीत और प्राची ,स्नेहा, प्रियांशी, अंजना ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। संचालन एमए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति सिंह और नीलमणि मिश्रा ने किया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.यशमंत सिंह, डॉ. नीतू सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें