फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धनजई गांव में डीजे संग निकली कलश यात्रा

Thu, 12 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
. कूरेभार के धनजई गांव में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
कूरेभार। धनजई गांव स्थित धमसा माता मंदिर परिसर से बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। सुबह नौ बजे प्रवाचक रामानुजाचार्य स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज की अगुवाई में निकली यात्रा डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच धनजई गांव होते हुए सरैया मझौआ स्थित शिवालय पहुंची।
विज्ञापन

यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। यात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद पांडेय, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें