फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर जाम लगने से परेशान हुए राहगीर

Thu, 12 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कूरेभार कस्बे में लगे जाम में फंसे वाहन। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित कूरेभार कस्बे और कटका बाजार में बुधवार को दिन में कई बार जाम लगा। कूरेभार कस्बे में दोपहर करीब एक बजे लगा जाम स्थानीय पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत से करीब दो घंटे बाद खुल सका।
विज्ञापन

कस्बे के चौक से सब्जी मंडी व थाने तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम की सूचना पर आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था संभालने में लगाया गया। तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कूरेभार अध्यक्ष सुजीत कसौधन, विनोद कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से अक्सर हाईवे पर जाम लग जाता है। इस पर कार्रवाई करने जरूरत है।
वहीं, कटका बाजार में शाम करीब चार से छह बजे तक जाम लगा। स्थानीय पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में समस्या झेलनी पड़ी। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें