कूरेभार। धनजई गांव स्थित धमसा माता मंदिर परिसर से बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। सुबह नौ बजे प्रवाचक रामानुजाचार्य स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज की अगुवाई में निकली यात्रा डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच धनजई गांव होते हुए सरैया मझौआ स्थित शिवालय पहुंची।
विज्ञापन
यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। यात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद पांडेय, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद