फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हलियापुर में सात घंटे तक लगा जाम

Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हाईवे पर टाटियानगर के पास फंसे वाहन।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के अयोध्या-प्रयागराज समेत अन्य प्रमुख मार्ग शनिवार को भी जाम की चपेट में रहे। टाटियानगर के पास दिन में तीन घंटे जाम लगा रहा, जबकि हलियापुर में रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों को अंतराल के बाद रवाना किया गया। देरशाम यहां पर आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे महाकुुंभ मेले से लौट रहे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पयागीपुर चौराहा, अयोध्या-बाईपास, कूरेभार कस्बा, दोमुहा चौराहा पर पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। दोपहर 12 बजे प्रयागराज से आने वाले वाहनों की लंबी कतार टाटियानगर के पास लग गई। पुलिस ने वाहनों को सैफुल्लागंज से मोतीगंज के रास्ते से अयोध्या भेजा। दोपहर तीन बजे तक जाम लगा रहा।
रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर हलियापुर कस्बे के निकट कूरेभार तिराहे के पास दोपहर एक बजे बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई। शाम सात बजे तक यहां पर जाम की स्थिति बनी रही। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि श्रद्धालुओं को अयोध्या सकुशल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। कंट्रोल रूम के मैसेज के अनुसार यातायात व्यवस्था निर्धारित की गई है। उसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें