फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांच दिन पूर्व गिरफ्तार पर जेल भेजे गए एक बंदी की बृहस्पतिवार की रात तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के खैराबाद मोहल्ला निवासी इरशाद उर्फ टिल्लू (32) को पुलिस ने तीन जुलाई को आर्म्स एक्ट के केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिला कारागार में पहुंचने के बाद इरशाद की तबीयत खराब थी। इसलिए उसे जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार को इरशाद की तबीयत ज्यादा खराब होने पर जेल के अस्पताल के चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में रात करीब साढ़े 11 बजे इरशाद की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने रात में ही इरशाद की मौत की सूचना उसके परिवारीजनों को दी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि इरशाद नशे का आदी था। कारागार में आने के बाद से ही उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए जेल के अस्पताल में उसे भर्ती कर उपचार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें