फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर हमले के बाद रुकना सरकार की गलती : स्वामी प्रसाद मौर्य

Mon, 19 May 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के पारा चौराहे पर शिव प्रसाद मौर्य की ओर से आयोजित संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रथ यात्रा में शनिवार शाम हिस्सा लेने आए प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारत ने यदि पाकिस्तान पर हमला किया था तो उसे बैक नहीं होना चाहिए था। आतंकवादियों के सफाये तक जंग जारी रखनी चाहिए थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी। युद्ध बंद करके भाजपा ने बहनों के सिंदूर का मजाक उड़ाया है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को असफल करार दिया। कहा कि कुछ लोगों को अपराध करने की खुली छूट सरकार ने दे रखी है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने से सरकार कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें