फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फॉल्ट से 21 घंटे बिजली ठप 70 हजार आबादी प्रभावित

Fri, 07 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। कस्बे में एचटी लाइन के इनकमिंग पैनल में बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे धमाका हुआ। इससे 21 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। लगभग 70 हजार ग्रामीण आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बरवारीपुर मोड़ के पास फॉल्ट के कारण 50 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इनमें सरैया मुस्तफाबाद बाजार, मखदूमपुर और बुढ़ाना जैसे गांव शामिल थे। स्थानीय कर्मियों ने रात भर फॉल्ट ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन वे आपूर्ति बहाल नहीं कर सके। शुक्रवार को अंबेडकरनगर जिले से उपकरण मंगाए गए। परीक्षण दल ने फॉल्ट ठीक करके दोपहर 3:45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। अवर अभियंता कमलेश पटेल ने पुष्टि की।
12 उपभोक्ताओं के बिल सुधारे गए : बंधुआकला। असरोगा के विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में एक लाख रुपये का बिजली बिल जमा किया गया। 12 उपभोक्ताओं के बिलों की त्रुटियां सुधारी गईं और एक नया कनेक्शन स्वीकृत हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें