फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इंटरलॉकिंग बनी नहीं, प्रधान व सचिव ने निकाले 3.53 लाख रुपये

Tue, 04 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज विकास खंड के भरसड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान व पंचायत सचिव ने बिना इंटरलॉकिंग कराए ही 3.53 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। डीपीआरओ के निरीक्षण में अनियमितता की पुष्टि हुई है। प्रकरण में दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने कागजों पर ग्राम पंचायत में पक्की सड़क से राम करन के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाना दिखा दिया। इसके बाद 17 फरवरी को दोनों ने मिलीभगत करके 3.53 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जानकारी मिलने पर डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने 20 फरवरी को निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण में मौके पर इंटरलॉकिंग ईंट, मोरंग व बालू रखी हुई पाई गई और मिट्टी समतल करने का कार्य होता मिला। बिना कार्य कराए ही भुगतान किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी राजेश त्यागी से स्पष्टीकरण मांगा है।

डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल की रिपोर्ट पर डीएम ने ग्राम प्रधान शिवगोपाल यादव को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। डीपीआरओ ने बताया कि समय पर सही जवाब नहीं मिलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें