फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उद्यम योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश

Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने उद्यम योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में उन्होंने योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में निवेशमित्र पोर्टल पर लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उद्योग विभाग ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद के मिले लक्ष्य के सापेक्ष इच्छुक लोगों से आवेदन मांगा गया है। एमओयू करने वालों में 73 इकाईयों को स्थापित कराया गया है। 45 में निर्माण चल रहा है। भूमि व प्रपत्र नहीं मिलने पर कुछ को पोर्टल से हटा दिया गया है।
निजी औद्योगिक पार्कों के विकास योजना की जानकारी उद्यमियों को दी गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत 2700 के मिले लक्ष्य के सापेक्ष 452 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को भेजे गए हैं। अभी तक 126 की स्वीकृति बैंकों से मिली है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन ने 15 मई तक 200 का लक्ष्य और पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण के निर्देश दिए। इसमें मुख्यमंत्री बीमा योजना समेत अन्य पर चर्चा हुई। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रवींद्र त्रिपाठी, अनूप श्रीवास्तव, रमेश अग्रहरि ने कई प्रकरण उठाए। उन्होंने राज्य कर के सचल दस्ते पर वसूली का आरोप लगाया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने संबंधित को चेतावनी दी। इस मौके पर हिमांशू मालवीय, विजय सिंह, प्रवींद्र भालोटिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें