सुल्तानपुर। बसपा के पूर्व मंत्री ओपी सिंह के खिलाफ 12 जनवरी 2022 को मोतिगरपुर थाने में दरोगा सुशील कुमार ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का आरोप है कि पूर्व मंत्री ने बिना अनुमति सभा करके आचार संहिता का उल्लंघन किया था। कोर्ट ने वादी मुकदमा दरोगा सुशील कुमार को गवाही के लिए तलब किया था, लेकिन वे मंगलवार काे अदालत नहीं आए। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने दरोगा को गवाही के लिए तलब करने का आदेश देते हुए 22 फरवरी की तिथि नियत की है। (संवाद)
हर्ष फायरिंग में 22 को होगी सुनवाई
सुल्तानपुर। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद 14 जून 2021 को धनपतगंज थाने में दरोगा सुशील कुमार ने इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू की बहन अर्चना सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विवेचना में पुलिस ने पूर्व विधायक को भी मामले में आरोपी बना दिया था। मंगलवार को मामला गवाही के लिए नियत था, लेकिन दरोगा सुशील कुमार कोर्ट नहीं आए। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने अगली सुनवाई के लिए 22 फरवरी की तिथि नियत कर दी है। (संवाद)