फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ करें कार्रवाई : आईजी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते आईजी कवींद्र प्रताप सिंह। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार की रात पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने दूसरे दिन एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीसीआरबी प्रभारी को निर्देश दिया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार की रात कोतवाली नगर का निरीक्षण किया था। दूसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। निरीक्षण के दौरान आईजी ने आर्मरी, क्वार्टर गार्ड, अर्दली कक्ष, बैरक, मेस, कैंटीन, परिवहन शाखा, एएचटीयू कार्यालय का मुआयना कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद आईजी पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां सभी शाखाओं की पेशी, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों के साथ ही अपराध शाखा, आईजीआरएस सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, वाचक कार्यालय का निरीक्षण किया। आईजी ने डीसीआरबी शाखा प्रभारी को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव के साथ कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें