फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल के पेड़ को कार्यालय व छप्पर को बताया गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मत्स्य जीवी सहकारी समिति के अभिलेखों की जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी को पीपल के पेड़ को दफ्तर व नदी के तट पर बनाए गए छप्पर को गोदाम बताया। इसके साथ ही समिति की अध्यक्ष समर्थकों ने जांच अधिकारी की टीम के साथ अभद्रता भी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी को अपनी टीम के साथ जान बचाकर भागना पड़ा।
विज्ञापन

धनपतगंज विकास खंड के मठिया बहादुर गांव में मत्स्य जीवी सहकारी समिति की अध्यक्ष के घर मंगलवार दोपहर बाद सहकारी समिति अधिनियम के अंतर्गत अभिलेखों की पड़ताल करने के लिए जांच अधिकारी वीएन तिवारी अपने कनिष्ठ लिपिक शैलेश कुमार व मछुआ दिवाकर वर्मा के साथ पहुंचे। जांच अधिकारी ने उनसे अभिलेखों के बारे में पूछताछ की। वे कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सकीं। कार्यालय व गोदाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पीपल के पेड़ को दफ्तर व गोमती नदी के किनारे बनाए गए घास-फूस के छप्पर को गोदाम बताया।
जांच अधिकारी का आरोप है कि मौके पर मौजूद सदस्य व सचिव समिति की अध्यक्ष के समर्थन में उनसे लड़ाई-झगड़ा पर आमादा हो गए। मामला गंभीर होता देखकर जांच अधिकारी वीएन तिवारी अपनी टीम के साथ मौके से बैरंग वापस हो गए। वीएन तिवारी ने बताया कि इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और उप निदेशक मत्स्य अयोध्या से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें