फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त व शासन के आदेश पर निरीक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से जिले में निर्माणाधीन परियोजनाएं डीएम व सीडीओ के निशाने पर आ गई हैं। शासन व मंडलायुक्त के निर्देश के बाद दोनों अधिकारियों ने परियोजनाओं का निरीक्षण शुरू कर दिया है। अब तक दो परियोजनाओं में खामियां मिल चुकी हैं। इसे लेकर कार्यदायी संस्थाओं में खलबली मची है।
विज्ञापन

शासन की ओर से निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डीएम व सीडीओ को बराबर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। पिछले माह मंडलायुक्त अयोध्या ने भी डीएम व सीडीओ को 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता परखने का निर्देश दिया था।
शासन व मंडलायुक्त के निर्देश के बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के निशाने पर बड़ी परियोजनाएं आ गई हैं। दोनों अधिकारियों ने बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम व सीडीओ ने कमनगढ़ के पास स्थित गोमती नदी के सिरवारा सेतु, पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम व बरासिन स्थित केवीके का निरीक्षण किया था। इसमें निर्माणाधीन पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम व बरासिन के कृषि विज्ञान केंद्र में घटिया ईंटें प्रयुक्त किया जाना पाया गया है। इस पर डीएम ने ईंट बदलवाने का निर्देश देते हुए विभागों को गुुणवत्ता पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
मोतिगरपुर के मलिकपुर बखरा में निर्माणाधीन हॉस्टल के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयुक्त होने की रिपोर्ट पर डीएम ने निदेशक समाज कल्याण को जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। दोनों अधिकारियों की ओर से किए जा रहे निरीक्षण से कार्यदायी संस्थाओं में खलबली मची है।
डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए परियोजनाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें