फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए इसौली के पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने के मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में वादी मुकदमा का मुख्य बयान दर्ज किया गया। भाजपा कार्यकर्ता/वादी मुकदमा से जिरह पूरी न होने पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि नियत की है। गवाही के समय कोर्ट में इसौली के पूर्व विधायक समेत अन्य आरोपी मौजूद रहे। मामला कूरेभार थाने के महमूदपुर गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय वयोश्री व एडिप योजना के तबत एक कार्यक्रम का आयोजन 28 अगस्त 2019 को धनपतगंज ब्लॉक परिसर में किया गया था। सांसद मेनका गांधी के प्रयास से हो रहे इस कार्यक्रम में कूरेभार थाने के महमूदपुर गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता उत्तम सिंह समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे। आरोप है कि इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू अपने असलहाधारी समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुुंचे और भाजपा कार्यकर्ता उत्तम सिंह पर हमला कर दिया था।
पुलिस ने उत्तम सिंह की तहरीर पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र, समर्थक अंशू सिंह, पप्पू सिंह, संजीव दुबे, सुनील सिंह, अतुल सिंह, रामनयन गोसाई व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता/वादी मुकदमा उत्तम सिंह अपने अधिवक्ता संतोष पांडेय के साथ गवाही देने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन

मामले में आरोपित इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र समेत अन्य आरोपी भी पेशी पर अदालत में हाजिर हुए। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने वादी मुकदमा का मुख्य बयान दर्ज किया। बचाव पक्ष की ओर से जिरह पूरी न हो पाने पर कोर्ट ने जिरह जारी रखने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें