फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूकर के हमले में सात ग्रामीण जख्मी

Fri, 15 Jan 2016 10:53 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली सूकर के हमले में सात लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राइबीगो सिपाह गांव की है।
विज्ञापन


गांव निवासी पुरई, शिवप्रसाद व नौरंगी शुक्रवार की सुबह अपने घर के सामने बैठे थे। इस दौरान अचानक एक जंगली सूकर वहां पहुंच गया। सूकर ने उन पर हमला बोल दिया। पुरई को बचाने दौड़े शिव प्रसाद पर भी सूकर ने हमला कर दिया। नौरंगी भी आक्रामक जंगली जानवर का शिकार हो गए।
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे शिवचंद, कृष्ण कुमार, पंचराज व उनकी पत्नी को भी सूकर ने घायल कर दिया। ग्रामीणों के दौड़ने पर सूकर बाग की ओर भाग निकला। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें