फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना अब पाकिस्तान में घुसकर मारेगी: केशव मौर्य

Fri, 30 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पाकिस्तान न चेता तो भारतीय सेना अब भीतर घुसकर आतंकवादियों का सफाया करेगी। राहुल गांधी यूपी में किसानों का कर्ज माफ करने से पहले जिन राज्यों में उनकी सरकार है पहले उनका कर्जा माफ करें।
विज्ञापन


यूपी के सीएम भ्रष्टाचारियों और माफिया को संरक्षण देते हैं। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यहां आयोजित रजाई वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं।

उन्होंने भारतीय सेना के सफल सर्जिकल ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि अब भारत की बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो चुकी है। पाकिस्तान अब भी न सुधरा तो भारतीय सेना उनके घर में घुसकर मारेगी।
विज्ञापन


राहुल गांधी के यूपी में किसानों का कर्जा माफ करने पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जी पहले जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां के किसानों का कर्जा माफ कर दिखाएं। 

यूपी के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिर्फ भ्रष्टाचारियों और माफिया को संरक्षण देने का काम करते हैं। भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री गायत्री प्रजापति को बर्खास्त किया और जब हिसाब-किताब सही हो गया तो उन्हें फिर बहाल कर दिया। मायावती पर भी प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया। 

आयोजक राजेश अग्रहरि ने अपने संबोधन में संसद में मुलायम सिंह के पीएम के 56 इंच के सीना व काले धन वाले सवाल पर करारा हमला बोला। कहा कि मुलायम सिंह अब बताएं कि पीएम का सीना कितने इंच का है। काले धन के सवाल पर कहा कि काले धन की गंगोत्री यूपी सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति के के यहां बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें